Site icon AB News24.in

Woman’s Dead body: अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

The body of an unidentified woman was found in the Bilaspur district of Chhattisgarh on Tuesday morning. The incident occurred near Masa Chowk, located at the railway headquarters within the jurisdiction of the Torwa police station, where the woman's body was discovered in a semi-nude state

semi-nude woman

बिलासपुर, 07 जुलाई| Woman’s Dead body: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे परिसर स्थित तितली चौक के पास की है, जहां नाले में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। प्राथमिक जांच में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version