Site icon AB News24.in

Bhopal News: एक महीने की बच्ची को ऑटो में छोड़कर फरार हुईं संदिग्ध महिलाएं… जांच शुरू

A one-month-old girl was found abandoned in an auto-rickshaw at the Bhopal railway station in Madhya Pradesh's capital on Friday morning, causing a stir. Two women and a young man left the girl in the auto-rickshaw and fled. Following the incident, the GRP

A one-month-old baby girl

भोपाल, 11 जुलाई। Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक माह की मासूम बच्ची लावारिस हालत में ऑटो में मिलने से हड़कंप मच गया। दो महिलाएं और एक युवक बच्ची को ऑटो में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर तीनों संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की तस्वीरें स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच प्लेटफॉर्म-6 स्थित ऑटो स्टैंड पर हुई। पार्सल ऑफिस की ओर से आए दो महिलाएं और एक युवक कुछ देर तक ऑटो स्टैंड के पास बैठे रहे। इसके बाद उन्होंने एक खाली ऑटो देखकर उसमें तौलिये में लिपटी मासूम बच्ची को छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए।

उस समय ऑटो चालक सवारी लेने स्टेशन परिसर में गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने ऑटो की सीट पर बच्ची को रोते हुए देखा। चालक ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बच्ची को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर चाइल्ड लाइन (बाल संरक्षण संस्था) की देखरेख में सौंप दिया गया है।

जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। भारत टॉकीज रोड समेत संभावित रूट के कैमरों की जांच कर तीनों संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं|

Exit mobile version