Site icon AB News24.in

Breaking News: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 3 मजदूरों की मौत

Three workers died tragically and several others were injured in a massive explosion at the 3D Innovation factory in Bendri, located in the Urla police station area of ​​Raipur, the capital of Chhattisgarh, on Tuesday evening. The explosion was so

Tragic accident in Chhattisgarh

रायपुर, 08 जुलाई। Breaking News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंड्री की 3डी इनोवेशन फैक्ट्री में मंगलवार शाम हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मृतकों के शरीर के अंग करीब 200 मीटर दूर तक जा गिरे। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में 25 वर्षीय कमल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि लाल सिंह और 19 वर्षीय अरुण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। कमल सिंह और लाल सिंह मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के निवासी थे, वही अरुण पांडे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की आशंका

रायपुर के नॉर्थ जोन डीसीपी मयंक गुर्जर ने बताया कि शुरुआती जांच में फर्नेस के पास ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की आशंका सामने आई है। विस्फोट के समय कई मजदूर उत्पादन कार्य में लगे हुए थे, जो इसकी चपेट में आ गए। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में पिग आयरन (कच्चा लोहा) तैयार किया जाता है, जिससे वाहनों के विभिन्न पुर्जे बनाए जाते हैं। घटना के समय फर्नेस के पास उत्पादन कार्य जारी था।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और मजदूरों से पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बिना काम कराया जाता था। परिजनों का आरोप है कि यदि सुरक्षा नियमों का पालन किया गया होता तो इस भीषण हादसे को टाला जा सकता था।

 

Exit mobile version