Site icon AB News24.in

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम… 15 अक्टूबर से दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार

रायपुर, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में 15 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, 18 अक्टूबर तक कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। इसके अलावा 19 और 20 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

बिजली चमकने पर रहें सतर्क

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है। तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Exit mobile version