Site icon AB News24.in

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश… मौसम विभाग ने दी चेतावनी

The monsoon has become active again in Chhattisgarh. The Meteorological Department has predicted heavy rainfall in several districts of the state for the next four days. The department has urged people to remain vigilant and

Heavy rain in Chhattisgarh for 4 days

रायपुर, 09 जुलाई। Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश बढ़ सकती है। इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी है।

उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है।

प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखें।

किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version