Site icon AB News24.in

ट्रेन में सफर के दौरान बिगड़ी युवक की तबीयत… रास्ते में तोड़ा दम

रायगढ़, 29 नवम्बर। शिर्डी-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर युवक को ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।

मृतक की पहचान झारखंड के टाटानगर अंतर्गत आदित्यपुर थाना क्षेत्र निवासी लाल बिरवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लाल बिरवा गुजरात के मयूर बीगा जिले की एक टाइल्स कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद वह ट्रेन से अपने गृह क्षेत्र लौट रहा था। सफर के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर रायगढ़ जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के साथ यात्रा कर रहे उसके सहकर्मी विकास कुर्ली से भी पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

Exit mobile version