Site icon AB News24.in

Delhi Doctor Death: ड्यूटी रूम में डॉक्टर की लाश मिलने से सनसनी

An incident involving a doctor has come to light in the capital, Delhi. Dr. Simarpreet Singh Anand, a 35-year-old Senior Resident in the Department of Anesthesia, was found dead in his duty room. Police

In the duty room

नई दिल्ली, 07 जुलाई| Delhi Doctor Death: राजधानी दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में तैनात 35 वर्षीय सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. सिमरप्रीत सिंह आनंद अपने ड्यूटी रूम में मृत पाए गए। मौके से पुलिस को तीन पन्नों का कथित सुसाइड नोट, निजी डायरी, एक सिरिंज और कुछ दवाओं की खाली शीशियां मिली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर 4 जुलाई की रात नाइट ड्यूटी पर थे। सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो अस्पताल कर्मियों को संदेह हुआ। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर डॉक्टर अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि डॉक्टर के हाथ में कैनुला लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि रात में उनके अनुरोध पर एक टेक्नीशियन ने कैनुला लगाया था। घटनास्थल से मिले कथित सुसाइड नोट में निजी जीवन और अंतरजातीय विवाह को लेकर पारिवारिक असहमति का उल्लेख होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नोट की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version