Site icon AB News24.in

PM Modi New Zealand Visit: न्यूजीलैंड दौरे पर पीएम मोदी… स्काई टॉवर ने तिरंगे से किया स्वागत

Prime Minister Narendra Modi arrived in New Zealand, becoming the first Indian Prime Minister to visit the country in four decades. To welcome him, Auckland's iconic Sky Tower was illuminated in the colors of India's

On the New Zealand tour

ऑकलैंड, 11 जुलाई। PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दशकों में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में न्यूजीलैंड पहुंचे। उनके स्वागत में ऑकलैंड का प्रतिष्ठित स्काई टॉवर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा। इस ऐतिहासिक यात्रा को भारत और न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर स्काई टॉवर की तस्वीरें साझा करते हुए इसे भारत और न्यूजीलैंड की गहरी मित्रता का प्रतीक बताया। ऑकलैंड पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऑकलैंड पहुंचकर उन्हें खुशी हुई और स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है, जो दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देगी।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार, वाणिज्य और रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और इस दौरे का उद्देश्य इन संबंधों को और मजबूत करना है।

ऑकलैंड प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी प्रमुख उद्योगपतियों, व्यापारिक संगठनों और खेल जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय शामिल होंगे।

यह यात्रा भारत और न्यूजीलैंड के बीच इसी वर्ष अप्रैल में हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला दौरा है। माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को नई गति मिलेगी।

न्यूजीलैंड पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ तीसरे ऑस्ट्रेलिया–भारत वार्षिक नेता शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला और स्वच्छ ऊर्जा सहयोग से जुड़े कई अहम समझौतों पर सहमति बनी।

Exit mobile version