Site icon AB News24.in

Teejan Bai School Rename: पद्म विभूषण तीजन बाई के नाम पर होगा स्कूल

The state government has bestowed a significant posthumous honor upon Dr. Teejan Bai, the renowned folk artist from Chhattisgarh and recipient of the Padma Vibhushan. Education Minister

Padma Vibhushan Teejan Bai

छतीसगढ़, 6 जुलाई| Teejan Bai School Rename: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार और पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को राज्य सरकार ने मरणोपरांत बड़ा सम्मान दिया है। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने घोषणा की है कि गनियारी स्थित शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम अब बदलकर उनके नाम डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय, पर रखा जाएगा।

रविवार को शिक्षा मंत्री गनियारी पहुंचे और उन्होंने डॉ. तीजन बाई को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्होंने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी पंडवानी कला से छत्तीसगढ़ का नाम देश और दुनिया में रोशन किया। वे सिर्फ एक कलाकार नहीं थीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान थीं।

सरकार का कहना है कि यह फैसला आने वाली पीढ़ियों को उनकी कला और जीवन से प्रेरणा देगा। स्कूल का नाम उनके नाम पर रखना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

Exit mobile version