Site icon AB News24.in

Fraud Case: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने महिला टीचर से ठगे 76 हजार रुपये

A case of cyber fraud has come to light in the city's Civil Lines police station area, where cunning fraudsters targeted a female teacher by posing as police officers. The accused harassed the woman mentally by threatening to

बिलासपुर, 11 जुलाई। Fraud Case: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक महिला शिक्षिका को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने और उसके खिलाफ FIR दर्ज करने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान किया।

ठगों ने पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर महिला को अपनी बातों में उलझाया और ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते से 76 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया, जिसके बाद महिला को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए उनके बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठग अक्सर लोगों को डराकर और फर्जी पहचान बताकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे मामलों में किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास न करने और बिना जांच के पैसे ट्रांसफर नहीं करने की अपील की गई है।

Exit mobile version