Site icon AB News24.in

Wayanad Landslides News: भारी बारिश से वायनाड में लैंडस्लाइड, 2 की मौत

A major landslide occurred in Kerala's Wayanad district on Tuesday morning amid continuous heavy rain. Two people were killed and eight were injured. Many are feared trapped under the debris. Relief and rescue operations

Wayanad reels under heavy rains

वायनाड, 07 जुलाई| Wayanad Landslides News: केरल के वायनाड जिले में मंगलवार सुबह लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए गए हैं। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

यह हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां मलप्पुरम-वायनाड टनल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा था। जानकारी के अनुसार, सुरंग से निकाली गई मिट्टी को बाहर जमा किया गया था। लगातार बारिश के कारण मिट्टी खिसक गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड भी बह गए।

टैंकर को बहाकर ले गया मलबा

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में तेज बहाव के साथ आया मलबा एक टैंकर को बहाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो लोग मलबे में फंस गए।

NDRF और पुलिस चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने के लिए JCB मशीनों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, लगातार बारिश को देखते हुए सोमवार से ही सुरंग निर्माण का काम रोक दिया गया था।

वायनाड में क्यों बढ़ता है लैंडस्लाइड का खतरा

वायनाड केरल का एकमात्र प्रमुख पठारी इलाका है और यह पश्चिमी घाट (वेस्टर्न घाट) में 700 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की पहाड़ी ढलानों और भारी मानसूनी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

फिलहाल राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version