Site icon AB News24.in

CG News: मूसलाधार बारिश का असर, हरदीडीह एनीकट टूटा

Amid the continuous rainfall in the state, the Hardidih Anicut, built on the Mahanadi River, was damaged by the strong water flow. The collapse has disrupted traffic in the area, and farmers are facing the prospect of an irrigation crisis.

Torrential rain

रायपुर, 07 जुलाई| CG News: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच महानदी पर बना हरदीडीह एनीकट तेज जलप्रवाह की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। एनीकट टूटने से क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया है, वहीं किसानों के सामने सिंचाई संकट की आशंका भी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, निसदा डेम के 10 और समोदा डेम के 23 गेट खोले जाने के बाद महानदी में जलस्तर तेजी से बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरदीडीह एनीकट के केवल दो गेट खोले गए थे, जिसके कारण पानी का दबाव बढ़ा और तेज बहाव में एनीकट का एक हिस्सा बह गया।

एनीकट के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह एनीकट किसानों के लिए सिंचाई का एक प्रमुख साधन था, ऐसे में इसके टूटने से कृषि कार्यों पर भी असर पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और एनीकट की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जल प्रबंधन व्यवस्था और एनीकट संचालन की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई है।

 

Exit mobile version