Site icon AB News24.in

CG School: स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव की मांग, शनिवार को मॉर्निंग शिफ्ट लागू करने की अपील

Chhattisgarh Employees Officers Federation has submitted a memorandum to the officials of the School Education Department demanding permission to operate schools in the morning shift on

School timings

रायपुर, 07  जुलाई| CG School: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर प्रदेश के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भी शनिवार को प्रातःकालीन पाली में स्कूल संचालन की अनुमति देने की मांग की है।

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि राज्य के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों में शनिवार को मॉर्निंग शिफ्ट लागू की जानी चाहिए। संगठन का कहना है कि इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुविधा मिलेगी तथा स्कूल संचालन व्यवस्था अधिक बेहतर हो सकेगी।

इसके अलावा फेडरेशन ने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण और संकुल व्यवस्था के नए नियमों के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की समय-सारिणी में एकरूपता लाने की मांग भी की है।

संगठन का तर्क है कि सभी स्तर के स्कूलों में समान समय-सारिणी लागू होने से शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर आने वाली विसंगतियां भी कम होंगी।

फेडरेशन ने कहा कि स्कूलों की व्यवस्था में इस तरह के सुधार से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा और शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा स्कूल प्रबंधन को बेहतर सुविधा मिलेगी।

 

Exit mobile version