Site icon AB News24.in

Price Narula: एक छोटी बात ने बिगाड़ दिया था प्रिंस और युविका का रिश्ता

Prince Narula and Yuvika Chaudhary have now openly clarified the long-standing divorce rumors surrounding their marriage. The couple explained that a minor misunderstanding led to reports of a rift in their relationship.

A small point

मुंबई, 10 जुलाई| Price Narula: अपनी शादी को लेकर लंबे समय से चल रही तलाक की अफवाहों पर अब प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने खुलकर सफाई दी है। कपल ने बताया कि एक छोटी सी गलतफहमी की वजह से उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगी थीं।

प्रिंस और युविका ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनके एक व्लॉग की बात को गलत समझ लिया, जिसके बाद तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।

प्रिंस नरूला ने बताया कि उस समय युविका प्रेग्नेंट थीं और वह काफी दबाव में थे। साथ ही वह नया घर बनवा रहे थे और चाहते थे कि उनका बच्चा नए घर में आए। घर में धूल-मिट्टी की वजह से एलर्जी से बचाने के लिए उन्होंने युविका को कुछ समय के लिए उनकी मां के घर रहने को कहा था।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान उन्होंने व्लॉग में कहा था कि हम अब साथ नहीं रहते, लेकिन उनका मतलब सिर्फ इतना था कि दोनों कुछ समय के लिए अलग-अलग घरों में रह रहे थे। लोगों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया और उनके अलग होने की खबरें फैल गईं।

कपल ने बताया कि इन अफवाहों से शुरुआत में उन्हें काफी परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने तय किया कि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार माता-पिता बनने का सफर उनके लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव और नई जिम्मेदारियों से भरा रहा।

प्रिंस और युविका ने साल 2018 में शादी की थी और 2024 में वे बेटी के माता-पिता बने।

Exit mobile version