Site icon AB News24.in

RaipurNews: कलश यात्रा में भीड़ का फायदा… महिलाओं की चेन हुई चोरी

A gang of thieves targeted female devotees during storyteller Devkinandan Thakur's Shrimad Bhagwat Katha in Raipur. Taking advantage of the crowd during the *Kalash Yatra* (procession) held on July 8, gold chains

In the Kalash Yatra

रायपुर, 10 जुलाई| RaipurNews: रायपुर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान चोर गिरोह ने महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। 8 जुलाई को निकाली गई कलश यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई।

पीड़ित महिलाओं में संजय नगर निवासी ओमकुमारी वर्मा, अर्चना गुप्ता, सरस्वती अग्रवाल, लक्ष्मी यदु और बासन साहू शामिल हैं। सभी महिलाएं पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर से इंडोर स्टेडियम तक निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुई थीं।

पीड़िता ओमकुमारी वर्मा ने बताया कि वह कलश यात्रा के दौरान महाराज के स्वागत का वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान पीछे खड़ी किसी महिला ने उनके गले के पास हाथ लगाया। कुछ देर बाद जब उन्होंने मोबाइल से सेल्फी ली तो पता चला कि उनके गले से सोने की चेन गायब हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि चोरी हुई चेन का वजन करीब 17.5 ग्राम था, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचीं, जहां उन्हें पता चला कि पहले भी कई महिलाएं चेन चोरी की शिकायत लेकर पहुंच चुकी हैं।

पीड़िता ने आशंका जताई कि वारदात के पीछे महिला चोर गिरोह का हाथ हो सकता है। उनका कहना है कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं और भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की गई।

मामले में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कलश यात्रा मार्ग पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version