Site icon AB News24.in

कोरिया में गैस सिलेंडर विस्फोट से SECL के डिप्टी मैनेजर की मौत…कॉलोनी में पसरा मातम

News of a tractor accident has emerged from Chhattisgarh's Korea district. Discussion: Late Saturday night, a massive explosion occurred from a cooking gas appliance in the residential quarters of the SECL (SCCL) in the China Block of

in korea

कोरिया, 8जून। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चरचा कॉलरी क्षेत्र के चाइना ब्लॉक स्थित एसईसीएल (SECL) के आवासीय क्वार्टर में शनिवार देर रात रसोई गैस सिलेंडर फटने से भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे कॉलरी क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके की गूंज सुनकर आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट की तीव्रता से क्वार्टर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव दल ने मलबे के बीच से डिप्टी मैनेजर का शव बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम की सहायता ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

इस दुखद हादसे के बाद एसईसीएल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर और घरेलू गैस उपकरणों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Exit mobile version