रायपुर, 03 नवम्बर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को छत्तीसगढ़ और यहां के लोगों से कोई प्रेम नहीं है, बल्कि उसकी रुचि प्रदेश के खनिज और प्राकृतिक संसाधनों में है।
भूपेश बघेल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के तहत करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने का दावा किया। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य के संसाधनों को लेकर सरकार की नीतियां छत्तीसगढ़ के हितों के अनुकूल नहीं हैं।
भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए छत्तीसगढ़ के सम्मान, पहचान और संसाधनों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

