Site icon AB News24.in

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर…सड़कों पर जलभराव

The monsoon has become fully active in Chhattisgarh. Continuous rainfall over the past 48 hours in several districts of the state, including Raipur, has disrupted normal life

Rain in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़, 06 जुलाई| CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 48 घंटे से रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।

राजधानी रायपुर के टाटीबंध सहित कई निचले इलाकों में घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक प्रदेश में भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इसके चलते 8 जिलों में रेड अलर्ट, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार बारिश का असर कई जिलों में साफ देखा जा रहा है। बिलासपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं भिलाई में हालात और बिगड़ गए हैं, जहां सुपेला कोसा नाला, नेहरू नगर, राधिका नगर, तालपुरी और कैंप क्षेत्र में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वे तालाब जैसी नजर आने लगीं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें।

Exit mobile version