Site icon AB News24.in

Weather Update: देशभर में मानसून का असर तेज… 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

The monsoon has fully activated across the country. Continuous rain is continuing from north to west and northeastern India. The India Meteorological Department (IMD) has issued a warning of heavy to very

Monsoon across the country

नई दिल्ली, 09 जुलाई। Weather Update: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उत्तर से लेकर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत तक लगातार बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए 23 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आई है|

कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत, पश्चिमी तटीय क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और केरल में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी गई है।

महाराष्ट्र में बारिश से हालात खराब

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुंबई में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

पालघर के वसई-विरार क्षेत्र में पानी भरने से गुजरात जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। नासिक में गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

कई राज्यों में भारी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कर्नाटक में 21 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ और मेघालय में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, निचले इलाकों से दूर रहें और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Exit mobile version