Site icon AB News24.in

Dhamtari Crime News: धमतरी में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह…पत्नी से मिलने आए युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

A sensational murder case involving a love affair has come to light in Chhattisgarh's Dhamtari district. A man who had come to visit a married woman in the village of Bazar Kurridih, under the Kergaon

A love affair unfolded in Dhamtari.

धमतरी, 10 जुलाई। Dhamtari Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। केरेगांव थाना क्षेत्र के बाजार कुर्रीडीह गांव में शादीशुदा महिला से मिलने आए उसके प्रेमी की महिला के पति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, बाजार कुर्रीडीह निवासी पूर्णिमा सोरी, जो आंगनबाड़ी सहायिका हैं और दो बच्चों की मां हैं, करीब एक वर्ष पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी से मोबाइल फोन के जरिए पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर मंदसौर चली गई थीं, जहां वह कुछ दिनों तक शंकर के साथ रहीं। बाद में वह वापस अपने गांव लौट आईं।

पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई की शाम शंकर सूर्यवंशी महिला से मिलने बाजार कुर्रीडीह पहुंचा और रात में महिला के घर पर ही रुका। देर रात करीब तीन बजे महिला के पति योगेंद्र सोरी को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी होने पर गुस्से में उसने सो रहे शंकर पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। पूछताछ और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी योगेंद्र सोरी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

धमतरी के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला और मृतक युवक के बीच लगभग एक वर्ष से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। युवक पहले भी महिला से मिलने गांव आता था। घटना वाली रात भी वह महिला के घर पर रुका हुआ था, जहां गुस्से में आकर पति ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version