Site icon AB News24.in

Raipur BJP Meeting: भाजपा के 17 प्रकोष्ठों की पहली कार्यशाला… संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

The first workshop for office-bearers from the 17 cells of the Bharatiya Janata Party was held. The three state general secretaries, state coordinators of all 17 cells, and co-chairpersons participated in the

BJP's 17 cells

रायपुर, 10 जुलाई| Raipur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी के 17 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की पहली कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के तीनों प्रदेश महामंत्री, सभी 17 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक समेत एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रकोष्ठों की भूमिका, जिम्मेदारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पदाधिकारियों से कहा गया कि वे भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और पार्टी के विचारों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Exit mobile version