Site icon AB News24.in

भूपेश बघेल के करीबी केके चंद्राकर के ठिकानों पर ED की रेड… सुबह-सुबह पहुंची टीम

भिलाई, 1 सितम्बर। मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से भिलाई में हलचल मच गई। ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA बताए जा रहे केके चंद्राकर के घर सुबह करीब 6 बजे दबिश दी। कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार, ED की 2 से 3 गाड़ियां केके चंद्राकर के घर पहुंचीं। टीम के करीब 5 से 6 अधिकारी घर के अंदर मौजूद बताए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, घर के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

दस्तावेजों और सामान की जांच

सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि ED की टीम घर के अंदर विभिन्न दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जांच के दौरान टीम को क्या-क्या मिला है।

किस मामले में हुई कार्रवाई

ED की इस कार्रवाई को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर केके चंद्राकर के घर पर यह छापेमारी किस मामले के सिलसिले में की जा रही है? फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

 

Exit mobile version