Site icon AB News24.in

Dushkarm Case: मकान मालिक पर किराएदार युवती से दुष्कर्म का आरोप… केस दर्ज

A serious case involving the rape and blackmailing of a young woman has come to light in the city's Civil Lines police station area. It is alleged that a landlord raped his female tenant and threatened to circulate an obscene video of her on social

Against the landlord

बिलासपुर, 11 जुलाई। Dushkarm Case: बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मकान मालिक ने अपनी ही किराएदार युवती के साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की धमकियों और लोक-लाज के डर से वह लंबे समय तक चुप रही। हालांकि, जब आरोपी की प्रताड़ना लगातार बढ़ने लगी, तब उसने हिम्मत जुटाकर सिविल लाइन थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म और आपराधिक धमकी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।`

Exit mobile version