Site icon AB News24.in

CG News: ममता साहू बनीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष… सरकार ने जारी की 23 अध्यक्षों की सूची

After a long wait, the Chhattisgarh government has announced political appointments to various state corporations, councils, and commissions. According to the released list, a total of 25 individuals—

Mamta Sahu appointed to State Women's Commission

रायपुर, 08 जुलाई। CG News: लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार 13 संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 25 लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा नेताओं के बीच लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार था।

सरकार ने डॉ. ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं डॉ. जेपी शर्मा को रायपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रमुख नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड – अध्यक्ष: गौरीशंकर श्रीवास्तव, सदस्य: देवव्रत सेन

राज्य महिला आयोग – अध्यक्ष: डॉ. ममता साहू

राज्य अनुसूचित जाति आयोग – अध्यक्ष: रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष: वेदराम मनहरे, सदस्य: सुरेश सिंह जागृत, दुर्गी महेश्वर, दयावंत धर बांधे

छत्तीसगढ़ मधुआ कल्याण बोर्ड – अध्यक्ष: आनंद निषाद, सदस्य: नेतराम निषाद

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर – अध्यक्ष: राजेश कुमार राजपूत, सदस्य: सुमन मुधा

शाकंभरी बोर्ड – अध्यक्ष: राजेंद्र नायक, सदस्य: बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल

छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग – अध्यक्ष: सुधीर वोहरे

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग – सदस्य: मनमथ नाथ शर्मा

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम – सदस्य: प्रसन्ना अवस्थी

रायपुर विकास प्राधिकरण – उपाध्यक्ष: डॉ. जेपी शर्मा

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल – उपाध्यक्ष: किशोर महानंद

गौसेवा आयोग – उपाध्यक्ष: आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज)

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग – उपाध्यक्ष: मंगल दास ठाकुर

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनहित और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Exit mobile version