Site icon AB News24.in

Political News: मानसून सत्र में कांग्रेस ला सकती है अविश्वास प्रस्ताव… कानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी

The Congress is preparing to move a no-confidence motion against the government during the monsoon session of the Chhattisgarh Legislative Assembly. According to party sources, the final decision regarding the motion will be taken at a meeting of

Congress in the Monsoon Session

रायपुर, 11 जुलाई। Political News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव को लेकर अंतिम फैसला रविवार शाम होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।

अगर प्रस्ताव लाने पर सहमति बनती है तो कांग्रेस कानून-व्यवस्था, नकटी गांव विवाद, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, किसानों की समस्याएं, बिजली दरों में बढ़ोतरी, महिलाओं की सुरक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार शाम 5 बजे नेता प्रतिपक्ष के सरकारी बंगले पर होगी। बैठक में विधानसभा सत्र की रणनीति तय की जाएगी और यह तय होगा कि विपक्ष किन मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में कई जनहित के मुद्दे हैं, जिन पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। वहीं, सत्ता पक्ष भी विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी में जुटा है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। इस बार विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 सवाल लगाए गए हैं। इनमें विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी सवाल पूछे हैं। ऐसे में सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना पड़ सकता है।

 

Exit mobile version