Site icon AB News24.in

मुंगेली में 9 शिक्षकों की पदोन्नति रद्द…शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

The promotions of nine assistant teachers to the post of head teacher in Mungeli district have been revoked with immediate effect. An investigation revealed that the promotion orders

9 teachers in Mungeli

मुंगेली, 30 मई। मुंगेली जिले में 9 सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक पद पर दी गई पदोन्नति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। जांच में पता चला कि हाईकोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर पदोन्नति आदेश जारी किए गए थे।

कोर्ट ने केवल नियमानुसार मामले पर विचार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग ने इसे सीधे पदोन्नति का आधार मान लिया। मामले की समीक्षा के बाद संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर ने पदोन्नति आदेश निरस्त कर दिए।

इस फैसले के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है और पूरे पदोन्नति प्रकरण की दोबारा समीक्षा की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version