Site icon AB News24.in

रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा…तेज रफ्तार पानी टैंकर ने 15 वर्षीय बच्चे को कुचला

Raipur Road Accident: Police have taken the accused tanker driver into custody in connection with the tragic road accident that killed a 15-year-old student in the Vidhan Sabha

baby crush

रायपुर, 27मई| राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्कूल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पानी टैंकर ने सड़क किनारे पैदल जा रहे बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, बच्चा कंधे पर स्कूल बैग टांगे सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे पानी टैंकर ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर के पहिए बच्चे के ऊपर से गुजर गए। हादसे के बाद बच्चा कुछ सेकेंड के लिए उठकर खड़ा हुआ, लेकिन फिर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी टैंकर लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वहीं, CCTV फुटेज में हादसे से ठीक पहले एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि बाइक की हलचल के कारण बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया होगा। जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के तुरंत बाद वही अज्ञात बाइक सवार सबसे पहले मौके पर पहुंचा था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

मृतक बच्चे की पहचान सड्डू के LIG सेक्टर-1 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार टैंकर चालक और वाहन की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version