Site icon AB News24.in

Raipur News: रायपुर में दर्दनाक हादसा… मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 बच्चों की मौत

Two young children drowned in the stepwell of the ancient Chaturbhuji Temple complex in Kumbargarh, located in Chhattisgarh's Raipur district. On Saturday morning, the children had wandered near the stepwell while pl

Tragic accident in Raipur

रायपुर, 11 जुलाई। Raipur News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। शनिवार सुबह दोनों बच्चे खेलते-खेलते बावड़ी के पास पहुंचे थे, जहां अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में गिर गए। घटना धरसीवां थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान साक्षी साहू (7) और श्रवण धीवर (4), निवासी कुर्रा गांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे मंदिर परिसर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। काफी देर तक बच्चों के नजर नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों को बावड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

हादसे के बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की बावड़ी में सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि बावड़ी काफी गहरी है, लेकिन इसके आसपास न तो सुरक्षा घेरा है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बावड़ी के चारों ओर सुरक्षा दीवार, जाली और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Exit mobile version