Site icon AB News24.in

Kondagaon Development Works: वन मंत्री केदार कश्यप ने चेमा में 54 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

On Friday, Forest and Climate Change Minister Kedar Kashyap performed the groundbreaking ceremony for six development projects worth approximately ₹54 lakh in Chema village, located in the Mardapal area of ​​Kondagaon district.

Forest Minister Kedar Kashyap

कोंडागांव, 11 जुलाई। Kondagaon Development Works: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम चेमा में करीब 54 लाख रुपये की लागत से छह विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।

उन्होंने कहा कि सरकार केवल आधारभूत ढांचे के विकास पर ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उन्हें पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य आजीविका गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि इन गतिविधियों से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आय बढ़ा सकती हैं।

भूमिपूजन किए गए छह विकास कार्यों में विभिन्न स्थानों पर पुलिया और सीसी सड़क निर्माण शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जनपद सदस्य रमशीला कोर्राम, सरपंच खेम सोरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version