Site icon AB News24.in

CG Crime News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप…नायब तहसीलदार के खिलाफ FIR दर्ज

A case of rape on the pretext of marriage has been registered against a Naib Tehsildar posted in the capital Raipur. On the complaint of the girl, the Ganj police station has registered

Under the false promise of marriage

रायपुर, 13 जून। CG Crime News: राजधानी रायपुर में पदस्थ एक नायब तहसीलदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। गंज थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर सूरजपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी अधिकारी के फरार होने की चर्चा है।

सोशल मीडिया पर हुई पहचान, शादी का दिया भरोसा

पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी अधिकारी की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का आश्वासन दिया।

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का वादा कर उसे रायपुर के एक होटल में बुलाया गया, जहां आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि बाद में जब उसने शादी को लेकर बात की, तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।

धोखे का एहसास होने पर दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे महसूस हुआ कि शादी का आश्वासन केवल शारीरिक संबंध बनाने के उद्देश्य से दिया गया था। इसके बाद उसने गंज थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

मेडिकल लीव पर अधिकारी, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

बताया जा रहा है कि उन्होंने 6 जून से मेडिकल लीव ले रखी है और तब से कार्यालय में भी उपस्थित नहीं हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। निवास समेत अन्य स्थानों पर भी टीम भेजी गई है, हालांकि अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों की होगी जांच

मामले की जांच के दौरान पुलिस होटल रिकॉर्ड, मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट, मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच करेगी। अधिकारियों का कहना है कि युवती के बयान और उपलब्ध प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version