Site icon AB News24.in

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का दावा… CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 22 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोने की खरीद सीमित करने की अपील को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने उनकी सराहना की है। संगठन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उनकी अपील से जौहरियों और निवेशकों को संभावित आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिली है।

CTI के मुताबिक, सोने की कीमत 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर करीब 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। इस तरह कीमत में लगभग 65 लाख रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

संगठन का कहना है कि सोने की कीमतों में कमी आने से शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वाले परिवारों को भी राहत मिली है। हालांकि, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और घरेलू मांग समेत कई अन्य कारक भी जिम्मेदार होते हैं।

 

Exit mobile version