Site icon AB News24.in

Janjgir-Champa News: 16 दिन बाद फिर जुड़ा रिश्ता… मुस्कान ने संत कुमार संग लिए सात फेरे

The wedding that was the talk of the town 16 days ago has now been revived. The bride, Muskan Pradhan, married Sant Kumar according to Hindu rituals at the Manka Dai Temple in Khokhara on

Again after 16 days

जांजगीर-चांपा, 10 जुलाई| Janjgir-Champa News: 16 दिन पहले जिस शादी की चर्चा पूरे प्रदेश में हुई थी, अब वही रिश्ता फिर से जुड़ गया है। दुल्हन मुस्कान प्रधान ने गुरुवार को खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर में संत कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

दरअसल, 23 जून को कोसमंदा गांव में शादी के दौरान मुस्कान ने दूल्हे संत कुमार पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए मंडप में ही शादी से इनकार कर दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और मामला काफी चर्चा में आ गया था।

इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्कान के फैसले की सराहना की थी और उसे परिवार परामर्श केंद्र में जिम्मेदारी भी दी गई थी।

हालांकि, शादी टूटने के बाद भी मुस्कान और संत कुमार के बीच बातचीत होती रही। दोनों ने बताया कि बातचीत के बाद उनकी गलतफहमियां दूर हो गईं और उन्होंने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया।

गुरुवार को मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र से निकलकर सीधे खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर पहुंची। यहां दोनों परिवारों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए।

संत कुमार ने बताया कि शादी वाले दिन उन्होंने शराब नहीं पी थी। उनका कहना है कि किसी ने उनकी कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला दिया था, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी। बाद में उन्होंने मुस्कान से बात कर अपनी स्थिति बताई और माफी भी मांगी।

वहीं, मुस्कान के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। तलाश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मुस्कान ने संत कुमार के साथ मंदिर में शादी कर ली है।

दोनों का कहना है कि पहले जो विवाद हुआ था, वह गलतफहमी की वजह से हुआ था। अब दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला किया है।

Exit mobile version