Raipur News: रायपुर में 21 से 27 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा… तैयारियां तेज

Raipur News: रायपुर में 21 से 27 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा… तैयारियां तेज

रायपुर, 19 सितंबर। Raipur News: राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित कृषि उपज मंडी ग्राउंड में 21 से 27 सितंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ 21 सितंबर सोमवार को सुबह 11 बजे श्रीराम मंदिर कृषि उपज मंडी से निकाली जाने वाली कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन इंद्रेश उपाध्याय करेंगे।

हर दिन अलग-अलग प्रसंगों का होगा वर्णन

21 सितंबर को कथा का शुभारंभ होगा। 22 सितंबर को ध्रुव चरित्र का वर्णन किया जाएगा, जिसमें भक्त ध्रुव की भक्ति और भगवान की कृपा का प्रसंग बताया जाएगा।

23 सितंबर को प्रह्लाद चरित्र के माध्यम से भक्त प्रह्लाद की भक्ति और भगवान की कृपा का वर्णन होगा। 24 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान भगवान के नाम स्मरण की महिमा बताई जाएगी।

गोवर्धन लीला और कृष्ण-रुक्मिणी महोत्सव

25 सितंबर को श्री गोवर्धन लीला महोत्सव होगा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन पर्वत से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 26 सितंबर को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति, प्रेम और भगवान की करुणा से जुड़े प्रसंग सुनाए जाएंगे।

कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें श्रद्धालु कथा का श्रवण कर सकेंगे।

27 सितंबर को पूर्णाहुति

27 सितंबर रविवार को कथा का विश्राम और पूर्णाहुति होगी। इस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरती, महाप्रसादी वितरण और आशीर्वचन का कार्यक्रम रखा गया है।

कथा आयोजन को लेकर कृषि उपज मंडी ग्राउंड में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

स्पेशल