Raipur Property Registry: रायपुर में खुलेंगे नए रजिस्ट्री ऑफिस

Raipur Property Registry: रायपुर में खुलेंगे नए रजिस्ट्री ऑफिस

रायपुर, 21 सितम्बर। Raipur Property Registry: राजधानी रायपुर में जमीन रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश सरकार रायपुर में 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने जा रही है। इसके बाद शहर में कुल 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी।

नए रजिस्ट्री केंद्र खुलने से मुख्य कार्यालय में होने वाली भीड़ कम होगी और लोगों को लंबी दूरी तय करने से भी राहत मिलेगी। प्रशासन ने नए कार्यालयों के लिए आउटर इलाकों में भवन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर में रोजाना करीब 400 जमीनों की रजिस्ट्री होती है। ऐसे में नए केंद्र शुरू होने से लोगों को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही रजिस्ट्री की सुविधा मिल सकेगी।

इन नए रजिस्ट्री कार्यालयों में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ऑनलाइन प्रक्रिया बढ़ने से रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता आने और बिचौलियों की भूमिका कम होने की उम्मीद है।

प्रस्तावित नए केंद्रों में टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार और बीरगांव-सिलतरा समेत रायपुर के आउटर इलाकों को शामिल किया गया है।

राज्य खबर