Raipur Meat Ban: रायपुर में पांच पर्वों पर मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध… दुकानें रहेंगी बंद

Raipur Meat Ban: रायपुर में पांच पर्वों पर मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध… दुकानें रहेंगी बंद

रायपुर, 22 सितंबर। Raipur Meat Ban: रायपुर में पांच प्रमुख पर्वों के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम ने 14, 15, 22, 25 और 26 सितंबर को मांस-मटन की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

इन तारीखों पर होटल और रेस्टोरेंट में भी मांस-मटन परोसने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की टीमें दुकानों और संबंधित प्रतिष्ठानों की निगरानी करेंगी।

नगर निगम के निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर मांस-मटन जब्त करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी संबंधित दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों से प्रतिबंध के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की है।

राज्य खबर