Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई… अगले 3 दिन हल्की बारिश की संभावना

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई… अगले 3 दिन हल्की बारिश की संभावना

रायपुर, 05 अक्टूबर। Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है। इसके बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

आज 5 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

वहीं 6 से 8 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

तापमान की बात करें तो राजनांदगांव और माना में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम