रायपुर, 06 अक्टूबर। CG News: 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा है।
शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी भेजी गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इसी मामले में पुलिस की गोपनीय जानकारी लीक होने के आरोप में एक आरक्षक को लाइन अटैच किया गया है। वहीं, कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश और तेज कर दी है।


