भाटापारा, 12 अक्टूबर। Bhatapara Crime: छत्तीसगढ़ के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम टोनाटार में एक 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान रोहनी बाई बंजारे, पति लखन बंजारे के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहनी बाई अपने पति के साथ गांव में रहती थीं। बताया जा रहा है कि घर में ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हत्या से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।


