Site icon AB News24.in

Abhanpur Road Accident: अभनपुर में दर्दनाक हादसा… हाइवा की चपेट में आए तीन नाबालिग

रायपुर, 05 अक्टूबर। Abhanpur Road Accident: अभनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन नाबालिग हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा अभनपुर स्थित शुभम के मार्ट के पास हुआ। तीनों नाबालिग स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग अभनपुर थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस हाइवा और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version