Site icon AB News24.in

Accident News: रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर..7 साल की बच्ची को मारी टक्कर

रायपुर, 06 अगस्त। Accident News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय बच्ची को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा कंकालीपारा मुख्य मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वैगनआर कार चालक ने पहले एक ई-रिक्शा और दूसरी कार को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर जा रही 7 वर्षीय बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल बच्ची को निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची के पैर की हड्डी टूट गई है और सिर में भी गंभीर चोट आई है। उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार और फरार चालक की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Exit mobile version