Site icon AB News24.in

Amarkantak: अमरकंटक पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा… मां नर्मदा के किए दर्शन

अमरकंटक, 24 अगस्त। Amarkantak: श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मध्यप्रदेश के पवित्र नर्मदा नगरी अमरकंटक पहुंचे। यहां उन्होंने मां नर्मदा के उद्गम स्थल और नर्मदा कुंड में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नर्मदा कुंड और उद्गम स्थल के पवित्र परिसर में पूजा कर मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

जलेश्वर महादेव मंदिर में भी की पूजा

इसके बाद विजय शर्मा ने जलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश की सुख-शांति और जनकल्याण की कामना की।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अमरकंटक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने भी धार्मिक आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Exit mobile version