Site icon AB News24.in

Amarnath Yatra: बारिश-भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी…

जम्मू-कश्मीर, 08 अगस्त। Amarnath Yatra: लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए शनिवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से नया जत्था रवाना नहीं किया।

अधिकारियों के मुताबिक, रामबन जिले और कश्मीर के कुछ हिस्सों में मौसम खराब है। बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और यात्रा मार्गों पर भूस्खलन, पत्थर गिरने और अन्य बाधाओं का खतरा बना हुआ है। प्रशासन लगातार मार्गों की स्थिति पर नजर रख रहा है।

1000 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू के लिए रवाना

इस बीच, पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके 1000 से ज्श्रयादा द्धालुओं को बालटाल बेस कैंप से जम्मू लौटने की अनुमति दी गई। श्रद्धालु 44 वाहनों के काफिले में जम्मू के लिए रवाना हुए।

प्रशासन के अनुसार, मौसम और यात्रा मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही जम्मू से अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा पर रोक जारी है।

Exit mobile version