Site icon AB News24.in

Anganwadi Karyakarta Protest: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी… आज मनाएंगी काला दिवस

रायपुर, 19 नवम्बर। Anganwadi Karyakarta Protest: छत्तीसगढ़ में अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का प्रदर्शन आज 19 नवंबर को तीसरे और अंतिम दिन में पहुंच गया है। तीन दिवसीय आंदोलन के आखिरी दिन प्रदेशभर की कार्यकर्ता और सहायिकाएं काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर काला दिवस मनाएंगी।

17 नवंबर से शुरू हुए इस आंदोलन के जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि उन्हें नियमित कर शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही मासिक मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग भी उठाई जा रही है।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने 5G मोबाइल फोन उपलब्ध कराने, इंटरनेट भत्ता बढ़ाकर 500 रुपये करने और पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग रखी है।

दिसंबर में महापड़ाव की चेतावनी

आंदोलन कर रहे संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लेती है, तो 11 और 12 दिसंबर को प्रांतीय महापड़ाव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी।

Exit mobile version