Site icon AB News24.in

Ankit Baliyan Murder: यूट्यूबर और सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

शामली, 27 अगस्त। Ankit Baliyan Murder: उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम 32 वर्षीय यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अंकित शाम करीब 7 बजे जिम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में अंकित को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पांच गोलियां लगीं।

गंभीर हालत में पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान मृतक की मां बेटे का शव गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Exit mobile version