Site icon AB News24.in

Army Attack : आर्मी जवानों पर जानलेवा हमला…! चखना सेंटर संचालकों ने चाकू-रॉड से किया वार…3 घायल

Army Attack: Deadly Assault on Army Soldiers! Snack Center Operators Attack with Knives and Rods—3 Injured

Army Attack

बिलासपुर, 20 मार्च। Army Attack : सीपत क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ लोगों ने इंडियन आर्मी के जवानों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

चखना सेंटर में विवाद के बाद हमला

जानकारी के मुताबिक, आर्मी के जवान एक चखना सेंटर पर पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर संचालकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

तीन लोग घायल

हमले में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में आर्मी से जुड़े जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सख्त कार्रवाई की तैयारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू करते हुए सामान्य धाराओं के तहत कार्रवाई की। बहरहाल, आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
Exit mobile version