बिलासपुर, 17 अक्टूबर। Arun Sao Accident: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव स्कूटी से गिरकर घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके पैर में हल्की चोट आई है। उपचार के लिए वे शनिवार सुबह बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। हादसे के बाद आज उनके निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।
दुर्गा पंडाल के दर्शन करने निकले थे अरुण साव
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा लोरमी में हुआ। बताया जा रहा है कि बीती रात उपमुख्यमंत्री अरुण साव स्कूटी से दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए निकले थे। इसी दौरान वे स्कूटी से गिर गए, जिससे उनके पैर में चोट लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोट हल्की बताई जा रही है।
सिम्स अस्पताल में कराया उपचार
स्कूटी से गिरने के बाद अरुण साव शनिवार सुबह इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचे। यहां उनके पैर में लगी चोट का उपचार किया गया। फिलहाल उनके स्वास्थ्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
आज के निर्धारित कार्यक्रम स्थगित
उपमुख्यमंत्री के चोटिल होने के चलते आज के उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। हादसे की खबर सामने आने के बाद समर्थक और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

