Site icon AB News24.in

Ashwini Vaishnaw CG Visit: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 12 अक्टूबर को आएंगे रायपुर… RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

रायपुर, 08 अक्टूबर। Ashwini Vaishnaw CG Visit: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 अक्टूबर को रायपुर दौरा। पहले उनके 9 अक्टूबर को रायपुर आने का कार्यक्रम था। दौरे के दौरान वे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम को लेकर रोजाना परेड की रिहर्सल कराई जा रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन से लेकर आयोजन स्थल तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य जारी

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नए फुटओवर ब्रिज के लिए लिफ्ट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। क्रेन के जरिए काम होने के कारण यात्रियों के आने-जाने की जगह प्रभावित हुई है। ट्रेन आने के समय भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को कुछ परेशानी हो रही है।

गुमटियों और ठेलों को कराया गया बंद

खमतराई ब्रिज के दोनों तरफ पर्दादारी की गई है। गुमटियों और ठेलों को भी बंद कराया गया है। DRM कार्यालय से आयोजन स्थल तक साज-सज्जा का काम जारी है।

खमतराई ओवरब्रिज के दोनों ओर रंगीन पर्दे लगाने के लिए बांस-बल्लियां लगाई गई हैं। रेलवे इंस्टीट्यूट के पास से रेल मंत्री के मंच तक मैदान में सीसी रोड का काम पूरा हो चुका है। वहीं, ग्राउंड के चारों ओर मुरम की सड़कें बनाने का काम भी चल रहा है।

RPF स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज

रेल मंत्री के दौरे के दौरान RPF जवानों की परेड और रिहर्सल का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसे देखते हुए समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Exit mobile version