भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ की संजू देवी की भी अहम भूमिका रही। संजू देवी फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं और उन्होंने महत्वपूर्ण रेड कर टीम की बढ़त मजबूत करने में योगदान दिया।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू की उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।
संजू देवी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खेल के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ में सम्मानित भी किया जा चुका है।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता है। 2018 के एशियन गेम्स को छोड़कर भारत ने महिला कबड्डी के हर संस्करण में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

