Site icon AB News24.in

Assam Flood: असम की बाढ़ पर छत्तीसगढ़ की मदद… CM साय ने 5 करोड़ देने का किया ऐलान

रायपुर, 10 अगस्त। Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता और सरकार असम के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस साल बाढ़ के कारण 99 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 जिलों में 1.47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें गोलाघाट जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 61 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की इस सहायता से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और जरूरी मदद पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version