Site icon AB News24.in

Balod Accident Breaking: बारिश के बीच भीषण सड़क हादसा… धान से भरे ट्रक की टक्कर में 5 की मौत

बालोद, 25 सितम्बर। Balod Accident Breaking: बालोद जिले के मरकाटोला घाट के पास शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान से भरे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा करीब दोपहर 1 बजे पुरूर थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Exit mobile version